फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री बाली ने नवाजे मेधावी

Thu, 11 Feb 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्ही, थाना बड़ग्रां, बड़ोह और एरला के वार्षिक समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बाली ने मेधावी बच्चों सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


बच्चों ने लोक संस्कृति और अन्य कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बड़ोह विद्यालय में बाली ने बच्चों को नशों के प्रति सचेत किया। बाली ने देहरू और हढेट सड़कों को  40-40 लाख, सिंबल पट्ट सड़क को 3 करोड़ और बड़ोह विद्यालय में एक परीक्षा भवन के निर्माण को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

बेहतर परीक्षा परिणाम को स्टाफ और बच्चों को 10 हजार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 5 हजार रुपये दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। नवाजे गए बच्चों में मधु, रिया, सोनाली, इशिका, अभिषेक, राहुल, आकाश, निखिल, पुनीत, अभिषेक, अंशिता, शिवम, प्रिया, दीक्षा, पूनम, विकास, अभिषेक, साक्षी, अभय
विज्ञापन


केतन, बबिता, निति, रजनी, अनुजा, सुरिंद्र, ऋतु, सुमन, दिपांशी, अभिषेक, कंचन, पल्लवी, अभिषेक, स्वाति, सौरभ और विकास शामिल रहे। बड़ोह कॉलेज के प्राचार्य सतीश शर्मा, बड़ोह पंचायत प्रधान रीता देवी, सरूट की प्रधान अर्पणा देवी, जिला परिषद सदस्य शशि देवी, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, बीड़ीसी सदस्य रिंटू शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें