कांगड़ा। परिवहन निगम के पेंशनरों ने अगस्त और सितंबर की पेंशन न मिलने पर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति गहरा राेष प्रकट किया है। रविवार काे हिमाचल प्रदेश कल्याण मंच कांगड़ा की बैठक की अध्यक्षता करते हुएअध्यक्ष चमम लाल पुंडीर ने कहा कि निगम प्रबंधन की वित्तीय शाखा का अजीब रवैया इस बार देखने को मिला। कुछ पेंशनरों को अगस्त की पेंशन 29 सितंबर और कुछ काे 3 अक्तूबर को जारी की गई और लगभग आधे से ज्यादा पेंशनरों को आज तक पेंशन जारी न करना सरकार ओर निगम प्रबंधन की और से बंदर बांट जैसा कार्य किया गया, जो की समझ से परे है। बैठक में बैठक में बलरामपुरी, कृपाल पठानिया, वीर सिंह चौहान तथा रमेश रैना महामंत्री जिला कांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए तीन वर्ष होने वाले हैं, परंतु सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के पहली जनवरी, 2016 से कोई भी न तो वित्तीय लाभ जारी किया गया और न ही शीर्ष नेतृत्व को वार्ता के लिए बुलाया गया। पेंशनरों को आयु के इस पड़ाव में सड़कों पर उतरने को मजबूर किया जा रहा है। पेंशनरों की ओर से 19 विभागों, निगमाें और बाेर्डाें की एक संयुक्त संघर्ष समिति सुरेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में बनाई गई है और सभी पेंशनर 17 अक्तूबर को धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में संसार पठानिया, किशोरी लाल, अशोक सूद, रणजीत सिंह, यशपाल, अशोक मेहरा, राकेश शर्मा, बिक्रम परमार, अरविंद गुप्ता आदि ने भाग लिया।