फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ पांच डॉक्टरों का तबादला सेहत से खिलवाड़़ : प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि नागरिक अस्पताल पालमपुर से एक साथ आधा दर्जन डाॅक्टरों के हाई स्टडी पर जाने के आदेश जारी करने से पहले स्वास्थ्य मंत्री व विभाग के मुखिया को यहां वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवस्था परिवर्तन के चलते पूरे अस्पताल की ही व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि, इस घटना को डाॅक्टरों के तबादले से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए, बल्कि ये इनके हाई स्टडी पर जाने के आदेश इनके उज्ज्वल भविष्य के साथ जुड़े हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि नागरिक अस्पताल पालमपुर की ओपीडी जोनल अस्पताल धर्मशाला से ज्यादा है। एक साथ महिला रोग, शिशु, हड्डी, चमड़ी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के एक साथ चले जाने से तमाम अस्पताल की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के ये तबादले रोगियों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें