धर्मशाला के कोतवाली बाजार में अचानक आग लगने से जलती बुलेट बाइक। स्रोत : सोशल मीडिया
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार में शनिवार दोपहर एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई। घटना के समय बाइक सवार सुरक्षित बच गए।
आग लगते ही स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से बाइक को काफी नुकसान पहुंचा है। फायर ऑफिसर राजेश गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। संवाद