फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नववर्ष पर टेंगल बोर्ड-डल झील से होकर मैक्लोडगंज पहुंचेंगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नववर्ष को लेकर पर्यटन नगरी पहुंचने वाले पर्यटकों को टेंगल बोर्ड-डल झील सड़क से होकर मैक्लोडगंज पहुंचना पड़ेगा। वहीं, मैक्लोडगंज से धर्मशाला आने वाले पर्यटकों की वापसी मुख्य सड़क और खड़ा-डंडा रोड से ही हो सकेगी। नववर्ष को लेकर जाम की स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को डीसी डॉ. निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद्र शर्मा, टैक्सी यूनियन मैक्लोडगंज के प्रधान अशोक शर्मा और स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान ने टेंगल बोर्ड से व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नववर्ष के लिए रोडमैप तैयार किया गया। इस रोडमैप के तहत पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को टेंगल बोर्ड-डल झील सड़क से होते हुए मैैक्लोडगंज पहुंचना होगा। मैक्लोडगंज पहुंचकर भागसूनाग जाने वाले यात्री भी इसी मार्ग से ही जा सकेंगे और धर्मकोट जाने के लिए भी यही रूट रहेगा। इसके अलावा धर्मकोट से आने वाले यात्रियों को वापसी में धर्मकोट-चर्च रोड होकर आना पड़ेगा। वहीं, मैक्लोडगंज से वापसी के लिए सैलानियों को मैक्लोडगंज-धर्मशाला मुख्य मार्ग सहित खड़ा-डंडा मार्ग का प्रयोग करना होगा। नववर्ष के दौरान पर्यटन नगरी में होटल एवं रेस्तरां रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

नववर्ष पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद पर्यटक एचआरटीसी बस या टैक्सी से मैक्लोडगंज जा सकेंगे। उधर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि नववर्ष को लेकर पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के लिए रोडमैप को तैयार कर लिया गया है, ताकि स्थानीय और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें