फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले के अस्पतालों में 3,420 में से 671 बिस्तर कोविड मरीजों के लिए समर्पित

विज्ञापन
धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान व्यवस्थाओं को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अध - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सभी अस्पतालों में कोविड-19 मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया कि मॉकड्रिल में कोविड-19 के बढ़ते हुए खतरे को मद्देनजर रखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में संसाधनों का जायजा लिया गया। इसमें पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ, कोरोना टेस्टिंग किट, पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलिंडर, अस्पतालों में बिस्तर क्षमता, वेंटिलेटर, आईसोलेशन बिस्तरों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा का स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास जरूरी सभी संसाधन उपलब्ध हैं।
वहीं, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने बताया कि जिला कांगड़ा के अस्पतालों में कुल 3,420 बिस्तर हैं। इनमें से 671 कोविड डेडीकेटेड बिस्तर हैं। 611 बिस्तर में ऑक्सीजन उपलब्ध है। जिला में 66 आईसीयू बेड और 193 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इसके साथ चार पीएसए प्लांट फंक्शनल हैं, जिनमें से तीन 1,000 एलपीएम कैपेसिटी के साथ तथा एक 800 एलपीएम कैपेसिटी के साथ है। यह प्लांट सिविल अस्पताल नूरपुर, पालमपुर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपलब्ध हैं। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. तरुण सूद ने बताया कि जिला कांगड़ा में कोविड की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से आग्रह कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। कोविड अनुरूप व्यवहार को बनाए रखें।
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में मंगलवार को कोविड-19 मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि मॉकड्रिल में अस्पताल में कोविड-19 से निपटने के लिए सभी संसाधनों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें