फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटन नगरी में जाम, धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक रेंगते रहे वाहन

Sat, 27 Dec 2025 07:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों जाम में फंसे रहे सैलानी, पर्यटन कारोबार भी हुआ प्रभावित
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन ने जिला प्रशासन पर लगाए अनदेखी और लापरवाही के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में सड़कों की खस्ताहालत का खामियाजा सैलानियों और अन्य वाहन चालकों को झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी पूरा दिन मैक्लोडगंज और कोतवाली बाजार में जाम लगता रहा। इस कारण धर्मशाला से मैक्लोडंगज तक पहुंचने में वाहन चालकों के पसीने छूट गए। मैक्लोडगंज से भागसूनाग पहुंचने के लिए घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से पर्यटन कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
एसोसिएशन ने जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और अनदेखी के आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि इस समस्या के बारे डीसी, एडीसी सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन केवल कार्निवल में होने वाले नाच-गाने में ही व्यस्त है, जबकि कारोबारी खस्ता हालत सड़कों की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में वीरवार और शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति बनती रही। मैक्लोडगंज के अलावा धर्मशाला में भी वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं और वाहन रेंगते हुए गंतव्यों की ओर गुजरे। इससे मैक्लोडगंज के मुख्य चौक सहित भागसूनाग, कैंट रोड और धर्मशाला के कोतवाली बाजार में वाहनों की लाइनेें लगती रहीं। मैक्लोडगंज तो पूरी तरह जाम रहा, जिस कारण हर वर्ग परेशान हुआ।
मैक्लोडगंज के करमु रोड पर पर्यटन सीजन में डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस वजह से वहां से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इसके अलावा बाईपास और खड़ा डंडा रोड क्षतिग्रस्त होने से मैक्लोडगंज के लिए कोतवाली बाजार से कैंट रोड होते हुए वाहनों की आवाजाही हो रही है। इस रोड पर भी कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के अलावा कोतवाली बाजार और मैक्लोडगंज में संकरी सड़कों के चलते दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। जाम के चलते कई सैलानी आधे रास्ते से ही लौट रहे हैं, जिस कारण वे अपनी बुकिंग भी रद्द करवा रहे हैं, जिसका असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
कोट्स...
- क्षेत्र की मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त होने के चलते पर्यटक वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। रोजाना लंबा जाम वाहन चालकों सहित सैलानियों को परेशान कर रहा है। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। प्रशासन और विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। - अशोक पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन


- बरसात के बाद लोक निर्माण विभाग सोया रहा और अब पर्यटन कारोबार का पीक सीजन है तो खड़ा डंडा मार्ग पर डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया। ऐसे में पूरा मैक्लोडगंज वाहनों से जाम हो गया है। इस समस्या के बारे जिला प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन प्रशासन इस समस्या पर ध्यान देने की बजाय कार्निवल में मस्त है। - राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें