फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अपर लंबागांव बाजार में सिरदर्द बन गया जाम

विज्ञापन
अपर लंबागांव बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अपर लंबागांव बाजार में सिरदर्द बन गया जाम
विज्ञापन

कारोबारी के साथ ही ग्राहकों को भी हो रही परेशानी
दुकानदार बोले-पुलिस कर्मचारी किया जाए तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव के पुराने बाजार में जाम आम बात हो गई है। अब यह जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। हालात ये हैं कि बाजार में थोड़ी भी भीड़ बढ़ते ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम के कारण जहां खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत होती है वहीं, दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित होता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जाम की सबसे बड़ी वजह बाजार में लोगों की ओर से वाहनों को बेतरतीब तरीके से पार्क करना है। प्रशासन ने मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए अपर लंबागांव के पुराने बाजार में छोटे वाहनों के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर रखी है, लेकिन कुछ लोग इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं। कई दुकानदार और लोग नए-पुराने दोनों बाजारों में ही दिनभर अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े रहने देते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है। कुछ दुकानदार अपने सामान को दुकानों के बाहर सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिससे रास्ता और संकरा हो जाता है। नतीजा यह होता है कि थोड़ी भीड़ बढ़ते ही बाजार जाम से ठप हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अपर लंबागांव बस अड्डे पर प्रतिदिन एक पुलिसकर्मी की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबागांव पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि अपर लंबागांव बाजार में बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है जिससे बाजार में यातायात सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें