फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोगिंद्रनगर में जाम ने छुड़ाया पसीना

विज्ञापन
रक्षाबंधन के अवसर पर जोगिंद्रनगर में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग और मंडी-पठानकोट हाईवे पर शुक्रवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। पूर्वाह्न 11 बजे सरकाघाट सड़क पर एक वोल्वो बस के प्रवेश करते ही यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। पैदल गुजरने वालों को भी परेशानी हुई। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात बहाल हो पाया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर दो भारी वाहनों के फंसने से सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस के कई जवान यातायात बहाल करने में देर शाम तक जुटे रहे। वाहन चालक सुनील कुमार और ममता ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर शहरी क्षेत्र के दोनों हाईवे पर जाम की स्थिति पेश आ जाने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें