फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाबा क्यालू महादंगल गंगथ मेें ट्रैक्टर होगा पहला इनाम

Thu, 22 May 2025 06:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गंगथ में होने वाले महादंगल को लेकर आयोजित बैठक में कमेटी के सदस्य विधायक मलेंद्र राजन के साथ। स
विज्ञापन
डमटाल/गंगथ (कांगड़ा)। गंगथ में उत्तर भारत का प्रसिद्ध बाबा क्यालू महादंगल 2 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा। गंगथ महादंगल में ट्रैक्टर, ऑल्टो कार, बुलेट मोटरसाइकिल और बाइक सहित अन्य इनाम दिए जाएंगे। महिला पहलवानों को आने-जाने का किराया और खाने-पीने व रहने की व्यवस्था कमेटी की ओर से की जाएगी। गंगथ महादंगल कमेटी के प्रधान राजेश भल्ला ने बताया कि 2 जून को हिमाचल के पहलवानों के लिए दंगल होगा। इसमें पहला इनाम बाइक होगी। इसमें आयु और भार के अनुसार तीन श्रेणियां बनाई जाएंगी। दूसरे दिन 3 जून को लड़कियों का दंगल होगा। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल कुश्ती प्लेयर अपना दमखम दिखाएंगी। इसमें विजेता पहलवान को ऑल्टो कार और उपविजेता पहलवान को बुलेट मोटरसाइकिल इनाम में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को जय बाबा क्यालू महाराज के प्रसाद के रूप में गागर इनाम में दी जाएंगी। 4 जून को ओपन दंगल होगा। वहीं, 5 जून को महादंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहला इनाम ट्रैक्टर और दूसरा इनाम ऑल्टो कार दी जाएगी। साथ ही 11 बुलेट, बाइक, 250 चरोटियां, 700 से 800 गागर इनाम में दी जाएंगी।
गुड़ की डली से शुरू हुआ था दंगल
प्रधान राजेश भल्ला ने बताया कि गंगथ दंगल काफी पुराना है। यह दंगल गुड़ की डली से शुरू हुआ था। इसके बाद गढ़वी तक पहुंचा और बाद में बाल्टियां दी जाने लगीं। अब दंगल का स्वरूप बदला है और ट्रैक्टर से लेकर ऑल्टो कार, बाइक तक इनाम दिए जाते हैं। जय बाबा क्यालू महाराज के दरबार में लोग मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर ट्रैक्टर, ऑल्टो कार, बाइक, चरोटी और गागर आदि भेंट करते हैं। यही सभी इनाम पहलवानों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इस बार जिला स्तरीय दंगल का मिला दर्जा
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पहली बार दंगल जिला स्तरीय होने जा रहा है। इस बार इसका आयोजन सरकार की तरफ से किया जाएगा। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सभी सरकारी विभागों की बैठक की गई, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था, पीने का पानी, शौचालय और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें