फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ट्रैक्टर मालिकों का रोष, मुख्यमंत्री से राहत की मांग

Fri, 17 Apr 2026 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी खनन अधिनियम के तहत चालान जारी रहने पर ट्रैक्टर मालिकों में सरकार के प्रति रोष पनपने लगा है। ट्रैक्टरों के भारी भरकम चालान को लेकर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया के हस्तक्षेप के बाद मुख्यमंत्री से राहत का आश्वासन मिला थाख, लेकिन उसके बाद भी ट्रैक्टरों के चालान जारी हैं।
विज्ञापन

वीरवार को ट्रैक्टर मालिकों ने नगरोटा सूरियां में पूर्व प्रधान जीएडी वेदी की अध्यक्षता में बैठक कर रोष प्रकट किया और मुख्यमंत्री से उन्हें आश्वासन के अनुसार राहत देने की मांग उठाई। ट्रैक्टर मालिक बलबीर पठानिया ने कहा कि अब भी पुलिस 15,000 से 45,000 रुपये तक के चालान काट रही है। इस कारण ट्रैक्टर मालिक बैंक लोन की किस्तें भर नहीं पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें