फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाली में गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Fri, 23 Aug 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भाली में खाई में गिरा ट्रेक्टर
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कोटला के तहत भाली में तीखे मोड़े पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भाली के समीप मोड़ पर कोटला की तरफ आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए वहां से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


टांडा में डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुनीत कुमार (27) उर्फ शम्मी निवासी गांव सिंयूह, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे चार साल का बेटा और पत्नी को छोड़ गया है। वहीं, पुलिस चौकी प्रभारी कोटला एसआई संजीव धामी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें