फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खनन पर सख्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरे ट्रैक्टर चालक

Sun, 29 Mar 2026 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालकों का रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन, इस दौरान भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन मे
विज्ञापन
रैली निकालकर जताया विरोध, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने किया समर्थन
विज्ञापन

खड्डों और नदी-नालों से रेत-बजरी निकालने पर लगातार की जा रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्ती अब विवाद का विषय बनती जा रही है। इसी के विरोध में शनिवार को ट्रैक्टर चालकों और मालिकों ने रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया। इस प्रदर्शन को पूर्व मंत्री राकेश पठानिया का भी समर्थन मिला।
पुलिस द्वारा खड्डों और नदी-नालों से रेत-बजरी निकालने के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के चालान काटे जा रहे हैं और वाहनों को जब्त कर अदालत में पेश किया जा रहा है। इससे छोटे किसानों और ट्रैक्टर चालकों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेत-बजरी का कार्य ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। सख्ती के चलते उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है और आर्थिक संकट गहरा रहा है। कई चालकों ने लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदे हैं, ऐसे में किस्तें चुकाना भी मुश्किल हो गया है।
शनिवार को फतेहपुर, नूरपुर, जवाली और इंदौरा क्षेत्रों के ट्रैक्टर चालकों ने नूरपुर से तलाड़ा और भरमाड़ से रैहन तक रैली निकाली। इसके बाद तलाड़ा ग्राउंड में प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर मालिकों ने स्पष्ट किया कि वे अवैध खनन के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन बिना वैकल्पिक व्यवस्था के सख्ती उन्हें बर्बादी की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदर्शन में शामिल होकर पुलिस कार्रवाई को छोटे किसानों के खिलाफ बताया और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

ट्रैक्टर चालकों का रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन, इस दौरान भाजपा नेता राकेश पठानिया भी समर्थन मे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें