फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलखास में ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा) ग्राम पंचायत भोलखास में ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार (35) पुत्र बनारसी दास निवासी भोलखास के रूप में हुई है। अश्विनी कुमार ट्रैक्टर मालिक रविंद्र राणा को सोमवार शाम घर छोड़ने नियाल आया। अश्विनी कुमार व मालिक ट्रैक्टर से नीचे उतर गए। इतने में ट्रैक्टर खुद ही चल पड़ा और सामने खड़ा चालक अश्विनी इसकी चपेट में आ गया। अश्विनी कुमार को राजा का तालाब निजी अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर अवस्था में उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें