फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटन सीजन शुरू, पर्यटन विभाग की तैयारियां मुकम्मल

Wed, 16 Apr 2025 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जवानों के अन्य ड्यूटियों से लौटने के बाद बनेगा प्लान
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक-सुरक्षा व्यवस्था को तैनात होंगे जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन सीजन अधिकारिक तौर पर मंगलवार से शुरू हो गया। पर्यटन विभाग ने भी पर्यटकों को रिझाने की मुकम्मल तैयारियां कर ली हैं। निजी होटलों में भी पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। हालांकि कांगड़ा पुलिस इसके लिए अभी तक तैयार नहीं है। पुलिस जवानों की पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम और अन्य जगह ड्यूटी पर जाने के चलते जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज और बीड़ सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती नहीं हो पाई है। जवानों के वापस आने के बाद पुलिस की ओर से तैनाती को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें किस स्थान पर कितने अतिरिक्त जवान तैनात होंगे, इसको लेकर पूरा खाका तैयार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल से अधिकारिक तौर पर शुरू होता है। बाहरी राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों के चलते पर्यटक भी पहाड़ों का रुख करते हैं। पर्यटन सीजन 15 अगस्त तक रहता है और पुलिस की ओर से पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जाती है। हालांकि, वीकेंड पर कांगड़ा पुलिस की ओर से पुलिस थानों और गृह रक्षकों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अभी जवान अन्य ड्यूटियों के लिए तैनात हैं, जिसके चलते पर्यटन सीजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती को लेकर प्लान नहीं बन पाया है। एक-दो दिन में प्लान तैयार कर जिला के पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी जाएगी। जहां, रूट डायवर्ट और वन-वे करने की आवश्यकता होगी, वहां पर व्यवस्था की जाएगी।
कांगड़ा स्थित धर्मशाला में पर्यटन विकास निगम के एजीएम कैलाश ठाकुर ने कहा कि निगम के होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मोटे अनाज से बने व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, जिला पर्यटन अधिकारी विनय कुमार धीमान का कहना है कि होटल एसोसिएशन की तरफ से जो भी इवेंट प्लान किए जाएंगे, उसमें विभाग की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें