फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैक्लोडगंज में कहासुनी के बाद पर्यटक ने तान दी रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सोमवार शाम को मामूली कहासुनी के बाद एक पर्यटक ने रिवाल्वर तान दी। रिवाल्वर तानने वाला पर्यटक खुद को एनआरआई बता रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। यह मामला मैकलोडगंज के एक निजी रेस्टोरेंट में सामने आया है।
विज्ञापन


एनआरआई पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद एनआरआई पर्यटक ने रिवाल्वर तान दी। फिलहाल मामला शांत होने के बाद पर्यटक होटल के कमरे में चला गया, लेकिन इस तरह की वारदातें सामने आने से स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पूर्व में भी कुल्लू, मनाली, मणिकरण और शिमला में बाहर से आने वाले पर्यटकों द्वारा हुड़दंग मचाने और मारपीट करने के मामले सामने आ चुके हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें