फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढलियारा के तीखे मोड़ पर जली पर्यटकों की जीप

विज्ञापन
ढलियारा के मोड़ों पर धू-धू कर जलती सैलानियों का वाहन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे नेशनल हाईवे पर ढलियारा से चिंतपूर्णी मार्ग के तीखे मोड़ पर एक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सैलानी मुंबई से हिमाचल घूमने निकलते थे। यह हादसा इतना भीषण था कि यदि चालक को आग की भनक लगने में चंद सेकंड की भी देरी हो जाती तो जीप में सवार सभी नौ जिंदगियां राख के ढेर में बदल सकती थीं।
विज्ञापन

ज्वालामुखी से जालंधर की ओर जा रहे इन पर्यटकों की जीप में तकनीकी खराबी के कारण लपटें निकलने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब तक फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक आग पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले चुकी थी और पर्यटकों का सारा सामान जलकर राख हो गया था। हालांकि, चालक का दावा है कि गाड़ी में पहले कोई खराबी नहीं थी, लेकिन विशेषज्ञों की नजर में यह स्पष्ट रूप से शॉर्ट-सर्किट का मामला है जो पहाड़ी रास्तों के दबाव की वजह से हुआ होगा। इस घटना के कारण हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें