फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटन सीजन सिर पर, पेयजल पाइप से निकला मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटन सीजन सिर पर है और पेयजल पाइप से मांस निकलने का मामला सामने आया है। जलशक्ति विभाग का दावा है कि पाइप में ब्लाकेज थी, जिसे ठीक कर सप्लाई सुचारु कर दी गई है। शुक्रवार सुबह दलाई लामा मंदिर के समीप पानी के पाइप से सांप के अंडे और जानवरों का मांस निकला जो पिछले एक सप्ताह से पाइप में फंसा हुआ था। जलशक्ति विभाग हालांकि बेहतर पेयजल व्यवस्था का दावा करता है, लेकिन पाइप से निकले मांस ने विभाग के दावों की पोल खोलकर कर रख दी है। पर्यटन सीजन भी सिर पर है, ऐसे में इस तरह का मामला सच में हैरान करने वाला है। पाइप में पिछले एक सप्ताह से ब्लाकेज थी। शुक्रवार को पाइप को चेक करने पहुंचे एक व्यक्ति ने पानी के पाइप को खोला तो उसमें मांस के टुकड़े निकलने शुरू हो गए। मौके पर मौजूद लोग विभाग की लापरवाही से दंग रह गए। लाजिमी है कि जहां एक सप्ताह से पाइप ब्लाॅक हो, वहां पाइप ठीक करने आएं तो भीड़ तो जुटेगी। जल शक्ति विभाग की इस लापरवाही पर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन


-उधर, जलशक्ति विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने बताया है कि पाइप में मेंढक फंस गया था और मर गया था। उसे निकाल दिया गया है और पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें