फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक मेलों की तरह लोकतंत्र के पर्व में भी जरूर लें हिस्सा: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देहरा उपमंडल के कालीनाथ कालेश्वर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वैसाखी मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही लोकतंत्र के महापर्व को लेकर स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शोभायात्रा भी निकाली और स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डीसी ने सभी नागरिकों को वैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कालेश्वर कालीनाथ में सदियों से बैसाखी उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है और यहां पर श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन की ओर से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। पारंपरिक पर्वों के साथ साथ लोकतंत्र के पर्व देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम शिल्पी बेक्टा, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार सत्यपाल शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें