फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वीकेंड पर चमका पर्यटन कारोबार, होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाल में पंजाब और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों से पहुंच रहे सैलानी
विज्ञापन

होटल, टैक्सी और रेस्तरां कारोबार से जुड़े लोगों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटकों की भारी आमद से पर्यटन कारोबार में तेजी देखी गई। पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचने के कारण निजी होटलों में करीब 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
शनिवार को धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों के अनुसार हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों और अन्य खेल आयोजनों से भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। इससे क्षेत्र की पर्यटन अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि वीकेंड पर होटल बुकिंग 90 फीसदी तक पहुंच गई, जिससे कारोबार में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उन्होंने आने वाले दिनों में भी पर्यटन सीजन के बेहतर रहने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें