फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टॉफी समझकर खा ली फिनाइल की गोली, अस्पताल में भर्ती (शिमला आसपास के लिए )

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के सुंगल क्षेत्र में एक विवाहिता ने टॉफी समझकर गलती से फिनाइल की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर विवाहिता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि विवाहिता ने अपने बयान में गलती से टॉफी की जगह फिनाइल की गोली खाने की बात कबूल की है। थाना पंचरुखी को सूचना मिली कि सुंगल निवासी विवाहिता को सिविल अस्पताल पालमपुर लाया गया है। सूचना के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे अपने कमरे की सफाई कर रही थी। सफाई के दौरान उसने अलमारी खोली, जिसमें एक पैकेट सफेद खोया वाली टॉफियों का और दूसरा पैकेट फिनाइल की गोलियों का रखा हुआ था। जल्दबाजी में उसने फिनाइल की गोली को टॉफी समझकर खा लिया।
विज्ञापन

आधी गोली खाने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत अपने पति को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में उसे उल्टियां होने लगीं। इसके बाद उसके पति ने उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर ले गए। विवाहिता ने कहा कि यह हादसा पूरी तरह से गलतीवश हुआ और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई गलती नहीं है। उन्होंने इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने से भी इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें