निफ्ट कांगड़ा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शपथ दिलाते हुए। स्त्रोत: संस्थान
कांगड़ा। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) कांगड़ा 1 मार्च से 15 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरणीय जागरूकता और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर संस्थान के सभी संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण कर इस पहल को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. राहुल चंद्र के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी शिवा ए राजा और सहायक प्रोफेसरों के समन्वय में इस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रमदान अभियान के तहत संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।