धर्मशाला। आईएमए भवन धर्मशाला में रविवार को विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से लोगों की स्वास्थ्य की जांचकर उन्हें परामर्श दिया जाएगा। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अब हर रविवार को धर्मशाला में विशेष ओपीडी लगाई जाएगी ताकि मरीजों को उपचार और सलाह के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज न जाना पड़े।
विशेष ओपीडी में टांडा मेडिकल कॉलेज से हड्डी रोग विभाग से डॉ. राजीव कपिला, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर (एमडी मेडिसिन), ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सीएस राठौर और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता ने सेवाएं देंगे। डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा खासतौर पर कामकाजी लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। ओपीडी का समय प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। ब्यूरो