फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिलाओं को बताया, ऑनलाइन कैसे बेचें अपने उत्पाद

Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। विकास खंड पंचरुखी सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित दीवा संस्थान पालमपुर की मुखिया दिव्या गुप्ता और उनके सहयोगियों ने महिलाओं को उनके बनाए उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैसे वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक बेचकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकते हैं। प्रशिक्षण सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी पंचरुखी डाॅ. अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिला समाज शिक्षा आयोजिका रमा सूद, समन्वयक संगीता और अभिषेक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें