नूरपुर(कांगड़ा)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत लोहारपुरा और ठेहड़ में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं जैसे अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना की जानकारी दी। इसके अलावा सरकार की अन्य योजनाओं बारे भी बताया। कार्यक्रम में लोहारपुरा पंचायत प्रधान कृष्ण कुमार, ठेहड़ प्रधान इंदू बाला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद