फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां बस अड़्डा पर शौचालय बंद, यात्री हो रहे परेशान

Wed, 18 Mar 2026 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
एक सप्ताह से बंद पड़ा नगरोटा सूरियां बस अड्डे पर बना सार्वजनिक शौचालय (फोटो : संवाद)
विज्ञापन
31 मार्च तक था टेंडर, 15 दिन पहले ही शौचालय पर जड़ दिया ताला
विज्ञापन

पैसे की कमी के कारण सार्वजनिक शौचालय को करना पड़ा बंद : सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियाल (कांगड़ा)। बस अड्डा नगरोटा सूरियां में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर एक सप्ताह से ताला लटका है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगरोटा सूरियां बस अड्डे से लंबे और स्थानीय रूट के लिए दिन में लगभग दो दर्जन बसें गुजरती और रुकती हैं। सुबह-सुबह अगर किसी यात्री ने शौच जाना हो तो सार्वजनिक शौचालय बंद होने से परेशानी होती है।

हालांकि शौचालय का टेंडर 31 मार्च तक है। लेकिन इसे 15 दिन पहले ही बंद कर दिया गया है। इस कारण यात्रियों और नगरोटा सूरियां बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक शौचालय कि देखभाल और सफाई के लिए रखे गए कर्मचारी को वेतन देने के लिए पंचायत के पास पैसे न होने के कारण बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

उधर, नगरोटा सूरियां के खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा का कहना है कि नगरोटा सूरियां पंचायत के सचिव को आदेश दिया है कि इस शौचालय का टेंडर 31 मार्च तक हुआ है तो इसे 31 मार्च तक खुला रखा जाए।
विज्ञापन


कोट

शौचालय की सफाई के लिए रखे गए कर्मचारी को वेतन देने के लिए पैसे की कमी के कारण सार्वजनिक शौचालय को बंद करना पड़ा है। कर्मचारी को वेतन देने के लिए पैसे का प्रावधान किया जा रहा है और बाजार के दुकानदारों से भी अपील कि है कि वे भी शौचालय को सुचारु रूप से खुला रखने के लिए सहयोग दें। राशि का प्रावधान होते ही तुरंत शौचालय को खोल दिया जाएगा। - अजनेश, सचिव नगरोटा सूरियां पंचायत

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें