टीबी जांच - स्वास्थ्य खंड थुरल के तहत आते डूहक में सुबह 10:00 बजे से टीबी की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक - उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11:00 बजे धर्मशाला में शाहपुर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
प्रशिक्षण - केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में संस्कृत भाषा पर अखिल भारतीय प्रशिक्षण का दोपहर 12:00 बजे समापन होगा।
चर्चा - ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन पूर्वाह्न 11:00 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को लेकर बैठक करेंगे।
रुद्राभिषेक - शिव शक्ति मंदिर झुलाड़ में सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाएगा।
गेट मीटिंग - बैजनाथ में पूर्वाह्न 11:00 बजे परिवहन निगम के कर्मचारियों की गेट मीटिंग होगी, जिसमें कई मांगें रखी जाएंगी।