गगल तियारा मार्ग पर बैदी के पास पलटी कार। स्रोत : जागरूक पाठक
गगल (कागड़ा)। बैदी के पास गगल-तियारा मार्ग पर दो कारों से टकराकर एक कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक घायल हुआ है। गगल थाना के यातायात प्रभारी बजिंदर सिंह ने बताया कि गगल की तरफ से राजल जा रही कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा और दो कारों को टक्कर मार दी। साथ ही कार बीच सड़क में पलट गई। हालांकि तीनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद