नेत्र जांच-श्री छिन्नमस्तिका ग्रुप ऑफ आई केयर सेंटर में सुबह 10 बजे से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगेगा। यहां आंखों की जांच और परामर्श मुफ्त दिया जाएगा।
टीबी जांच- स्वास्थ्य खंड तियारा के तहत कछियारी में सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन होगा। पोर्टेबल एक्सरे मशीन द्वारा मौके पर ही जांच की जाएगी।
धार्मिक
रामायण पाठ-रैत की भनाला पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर नौण हाड़ा में सुबह 10 बजे से श्री अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा।
भंडारा-जसवां तहसील की हलेड़ पंचायत के काहनपुर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में वार्षिक भंडारा दोपहर 12 बजे से।
शुभारंभ
भूमि पूजन- शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे कनोल-लंग-बटूनी सड़क का भूमि पूजन करेंगे।
काम की बात
बिजली कट-विद्युत उपमंडल रानीताल के तहत सुबह 9-00 बजे से बालुग्लोआ, चक बन घीण, भंगवार, डोहग पलोटी, पाईसा, लोहारलाडी, सोहरन, खपरनाला, गाहलिया, ठाकुरद्वारा, डाका पलेरा, बड़ी बही, छोटी बही, सलाड़ी तथा जटेहर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ता कृपया वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।