आज के कार्यक्रम
बैठक
चर्चा-मारंडा के दैहन में सुबह 10 बजे से विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक होगी। इसमें मांगों पर चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन
महिला मोर्चा-सामुदायिक भवन थुरल में विधायक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से सुलह विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों का सम्मेलन होगा।
शिविर
टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड शाहपुर के अंतर्गत धर्मशाला में टीबी जांच शिविर सुबह 10 बजे से। पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
धार्मिक
श्रीराम कथा-संघोल पंचायत स्थित प्राचीन मां कामाख्या देवी मंदिर में दोपहर 12 बजे से संजय कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
शिव पुराण-थुरल बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य पवन सीता दोपहर बाद 3 बजे से शिव महिमा का गुणगान करेंगे।
साक्षात्कार
रोजगार-उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में निजी कंपनी एफएंडबी सर्विस स्टीवर्ड और किचन हेल्पर के पदों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से साक्षात्कार लेगी।
काम की बात
मार्ग बंद-मरम्मत कार्य के चलते 28 अगस्त तक रैहन-कंदौर सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान वाहन चालक भराल-मिंता-भटोली रोड और कंदौर-कदाना वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।