फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज खास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर
विज्ञापन

टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड नूरपुर के हार में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर होगा। पोर्टेबल मशीन से मौके पर एक्स-रे किए जाएंगे।
प्रदर्शनी
10 बजे-कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में चल रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी तीसरे दिन सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
प्रशिक्षण
कार्यशाला-हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से सीबीएसई में जाने वाले शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएड कॉलेज धर्मशाला में सुबह 10.30 बजे से।
धार्मिक
10 बजे-जसवां परागपुर के टिपरी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंडित सुमित शास्त्री कथावाचन करेंगे।
यज्ञानुष्ठान-वेद मंदिर योल में 39वें दिन यज्ञानुष्ठान पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। स्वामी रामस्वरूप ऋग्वेद मंत्रों की व्याख्या करेंगे।
कथा-आलमपुर के शांतल में सामूहिक यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में दोपहर 2 बजे से ग्वालियर के पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री कथावाचन करेंगे।
प्रवचन-आशापुरी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा, सामूहिक प्रेम यज्ञ एवं संगीतमयी सत्संग में दोपहर 2 से कथा प्रवचन होगा।
काम की बात
दुकानें बंद-ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर दवाई विक्रेता ऑनलाइन बिक्री के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण जिला कांगड़ा में दवाइयों की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

सड़क बंद-सुरखानी नाला से राजिंद्र कुमार हाउस रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 30 मई तक हर प्रकार के यातायात के लिए बंद रहेगा। आवाजाही के लिए पटोला से मोहली वाया फटी रोड का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें