फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आपदा के समय सुरक्षित रहने के बताए उपाय

विज्ञापन
अमनी स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान छात्र को दिया जा रहा उपचार। जागरूक पाठक
विज्ञापन
रैहन/नूरपुर/डमटाल/कोटला (कांगड़ा)। जिलेभर के संस्थानों में वर्ष 1905 में कांगड़ा में आए भयंकर भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के अवसर पर मॉक ड्रिल करवाई गई। राजकीय बहुतकनीकी (महिला) महाविद्यालय रैहन में प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल के निर्देशन में विद्यार्थियों को आपदा के समय सुरक्षित रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने एवं बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

वहीं, नूरपुर में होमगार्ड कमांडेंट दिलेर पठानिया के नेतृत्व में अस्पताल, मिनी सचिवालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लोगों को भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इसके अलावा सुघ भटोली महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन समिति के संयोजक प्रो. जगन सिंह ने विद्यार्थियों को अहम जानकारी दी।
उधर, कोटला के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी में प्रधानाचार्य विजय कुमार की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


बैजनाथ में बताया राहत और बचाव कार्याें से निपटना
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडलाधिकारी कार्यालय बैजनाथ में अग्निशमन केंद्र बैजनाथ के प्रभारी विजय कुमार ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उधर, पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में कार्यक्रम प्राचार्य उपेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी को जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य बताया। संवाद

अमनी स्कूल में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान छात्र को दिया जा रहा उपचार। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें