पालमपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कंडी में केसीसी बैंक की शाखा मेन बाजार पालमपुर की ओर से नाबार्ड प्रायोजित डिजिटल वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम (डी-फ्लैप) का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक शिव कुमार पराशर और सोहित वोहरा ने लोगों को बैंक योजनाओं के बारे जागरूक किया। बैंक अधिकारियों ने बैंक की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए। पीएमएसबी योजना, लॉकर सुविधा और अटल पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। संवाद