धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के डीआईआईआर के प्रवक्ता तेंजिन।
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में वीरवार से तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव में तिब्बती समुदाय के लोग पर्यटकों को तिब्बत की संस्कृति और कला से रूबरू करवाएंगे। मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के प्रवक्ता तेंजिन लेक्षे ने बताया कि धर्मगुरु दलाईलामा के 90वें जन्मदिवस की खुशी में यह उत्सव बनाया जा रहा है। इस उत्सव के माध्यम से भारत और तिब्बत की मित्रता का संदेश जताया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस उत्सव में तिब्बती कलाकृति से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। धर्मगुरु दलाईलामा से संंबंधित फिल्म की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। विभिन्न नृत्यों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन, लोकसभा के सांसद और धर्मशाला के विधायक को आमंत्रित किया गया है।