धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में पिछले 15 दिन से थायरॉइड के रोजाना 150 तक मरीज पहुंच रहे हैं। पहले यह आंकड़ा 50 मरीज प्रतिदिन था। जोनल अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में थायरॉइड के मरीजों के बढ़ने का कारण लोगों में अपने शरीर को लेकर कम जागरूकता होना है। अस्पताल में आने वाले अधिकतर मरीजों को उनकी बीमारी के बारे में जानकारी अधूरी होती है, इसलिए लोगों को अपने शरीर में बदलाव महसूस होते ही विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने बताया के बाहरी खाना भी आजकल लोगाें की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है, उनकी सलाह रहेगी कि बाहरी आहार को छोड़कर लोगों को पौष्टिक और स्वच्छ खाने का सेवन करना चाहिए। उधर, जोनल अस्पताल के लैब प्रभारी डॉ. कश्मीर सिंह राणा ने बताया कि पहले के मुकाबले थायरॉइड टेस्ट के मरीजों के आंकड़े बढ़ गए हैं और थायरॉइड टेस्ट करवाने के लिए मरीजों की भीड़ अस्पताल में ज्यादा देखने को मिल रही है।
बचाव
शरीर में बदलाव महसूस होने में नजदीकी अस्पताल में जाकर उपचार करवाएं
खान-पान का विशेष ध्यान रखें
बाहरी खाने का कम सेवन करें
पौष्टिक और स्वच्छ खाने का सेवन करें