फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थुरल पुलिस ने देसी शराब की 48 बोतलें पकड़ीं

Sat, 14 Sep 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। पुलिस थाना थुरल ने वीरवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर एक आल्टो कार से देसी शराब की 48 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बलवीर सिंह निवासी भिल्ला बच्छबाई की कार को नाका लगाकर रोका गया। इस दौरान तलाशी लेने पर कार से चार पेटियां देसी शराब बरामद की, कार चालक कोई परमिट आदि नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन



पुलिस ने कार और शराब को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है। थुरल पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें