फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायती राज उपचुनाव की 41 सीटों को 63 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायतों में रिक्त हुए 41 पदों के लिए 29 सितंबर को होने वाले उपुचनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन 33 लोगों ने आवेदन किया। इस दौरान वार्ड सदस्यों के लिए 28, जबकि उपप्रधान पदों के लिए दो और पंचायत समिति सदस्य के एक पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं, तीन दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया में अब तक 63 लोग अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 11 आवेदन आए थे, जिनमें नौ वार्ड सदस्य, जबकि दो उपप्रधान पद के लिए थे। दो दिन में नामांकनों की संख्या 30 पहुंच गई है। नामांकन प्रक्रिया 13 सितंबर तक चलेगी और 16 सितंबर को छंटनी होगी। वहीं, 18 सितंबर को सुबह 10 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं और 29 सितंबर को मतदान होगा। इसी दिन उपप्रधान व वार्ड सदस्यों परिणाम घोषित होगा, जबकि बीडीसी सदस्य के लिए 30 सितंबर को मतगणना होगी। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल 33 नामांकन पत्र भरे गए हैं, जबकि कुल नामांकनों की संख्या 63 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें