ड्रीम क्लब होला द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्म
डरोह (कांगड़ा)। ड्रीम बिग क्लब होला की ओर से 15 दिवसीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। थुरल क्लब ने होला क्लब को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी का आयोजन जोहड़ मैदान होला में हुआ। समापन मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में लगभग 22 टीमों ने भाग लिया।
विजेता थुरल क्लब को 8,100 रुपये इनाम और ट्राॅफी और उपविजेता होला क्लब को 5,100 रुपये और ट्राॅफी के साथ नवाजा। इस अवसर पर भाजपा भवारना मंडल के अध्यक्ष हंस राज, चांदड़ बमियाल पंचायत की प्रधान अनुपमा और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय गुलेरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चौधरी, यूथ फिटनेस अकेडमी के डायरेक्टर संजय कुमार और पूर्व मंडलाध्यक्ष सुलह कैप्टन देश राज शर्मा आदि मौजूद रहे। 15 दिन तक चली स्पर्धा का सारा प्रबंध मनीष चौधरी, मनोज कुमार और होला निवासियों ने किया।