फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: थुरल ने एवीएम और ढाटी ने खैरा को हराया

Sun, 24 May 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। सती मां सुन्यारी मेले के अवसर पर 81वें राय बहादुर मेजर जनरल जनक मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ एनसी कटोच ने किया। रविवार को खेले गए जूनियर वर्ग के मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल ने एवीएम पाहड़ा और ढाटी ने खैरा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले एनसी कटोच ने राय बहादुर मेजर जनरल जनक की समाधि पर माल्यार्पण कर सती मां की देहरी पर भी शीश नवाया। टूर्नामेंट के सचिव बलविंद्र कटोच ने बताया कि 25 मई को एम्स राजकोट के पूर्व निदेशक डॉ. सीडीएस कटोच जूनियर वर्ग के फाइनल की विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित करने के साथ ही सीनियर वर्ग का शुभारंभ भी करेंगे। जूनियर वर्ग के वॉलीबाल फाइनल की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे। सीनियर वर्ग का फाइनल 26 मई को होगा। इस अवसर पर जेएमबीटी अध्यक्ष युद्धवीर कटोच, जगदेव कटोच, डॉ. मान चंद सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें