फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चोरी के आरोप में पंजाब के तीन युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत काठगढ़ में गहनों और नकदी की चोरी मामले में पुलिस ने पंजाब के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वीरवार को सुबह डाह में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ा है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में बलजीत उर्फ बल्लू निवासी खड़क कल्ड़ा डाकखाना व तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर, आशीष कुमार उर्फ शम्मी निवासी मोहल्ला किशनपुरा तहसील मुकेरियां और अमरीश निवासी किशन गली मुकेरियां जिला होशियारपुर को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों आरोपी चिट्टा के सेवन करने के आदी हैं और चिट्टा खरीदने के लिए चोरियों की वारदातों को पिछले काफी समय से अंजाम दे रहे हैं। इन्होंने अब तक कितनी चोरियां की हैं और इनके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जिला नूरपुर पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें