फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशे के संदेह में पकड़े तीन युवकों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना की टीम ने बुधवार को सुलह में तीन युवकों को नशे करने के संदेह में पकड़ा था, जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीन युवकों को वीरवार को एसडीएम पालमपुर के समक्ष पेश किया जहां उन्हें जमानती बॉन्ड भर कर छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि भवारना पुलिस की टीम ने नियमित गश्त के दौरान सुलह में तीन युवकों को नशे का सेवन करने के संदेह में पकड़ा था तथा इनसे सिरिंजें भी बरामद की गई थी। पकड़े गए युवकों की पहचान अक्षय निवासी नगरोटा बगवां, ऋत्विक निवासी सलोह तथा कर्ण निवासी सलोह के रूप में हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें