फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर निगम के सीमांत क्षेत्रों में चलेंगी तीन ई-टैक्सी

Tue, 09 Jun 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र के सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को जल्द बेहतर यातायात सुविधा मिलने वाली है। नगर निगम धर्मशाला शहर में सिटी सर्विस के रूप में तीन ई-टैक्सियां संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य उन क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ना है जहां नियमित बस या अन्य यातायात सेवाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत ई-टैक्सियों का संचालन शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ बाहरी वार्डों और सीमांत क्षेत्रों में किया जाएगा ताकि लोगों को छोटी दूरी के सफर के लिए निजी वाहनों पर निर्भर न रहना पड़े। वर्तमान में श्यामनगर, रामनगर और चीलगाड़ी जैसे क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी है। ई-टैक्सी सेवा शुरू होने से इन क्षेत्रों के लोगों को शहर के मुख्य बाजार तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
नगर निगम का मानना है कि ई-टैक्सियों के संचालन से शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या और यातायात जाम से भी राहत मिलेगी। प्रमुख बाजारों और कार्यालय क्षेत्रों में पार्किंग की कमी के कारण लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। ई-टैक्सियां पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ संचालन लागत के लिहाज से भी किफायती होंगी जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्षिक बजट में तीन ई-टैक्सियों को सिटी सर्विस के रूप में संचालित करने की घोषणा की गई है। योजना के लागू होने से सीमांत क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। -जफर इकबाल, आयुक्त नगर निगम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें