फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हिरासत में लेकर तीन माह के लिए जेल भेजे तीन नशा तस्कर

Sun, 10 May 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़/ बैजनाथ (कांगड़ा)। नशा तस्करी में लगातार संलिप्तता के चलते तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर 3 माह के लिए निरुद्ध कारावास में धर्मशाला जेल भेजा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और आरोपी जेल से बाहर आने के बाद भी नशा तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त थे।
विज्ञापन

उपमंडल बैजनाथ के तहत बीड़ बिलिंग में नशा तस्करी के आरोप में सुनील कुमार उर्फ सोनू राइडर निवासी कोटली, डाकघर गुनहेड़, तहसील बैजनाथ और अश्वनी राणा निवासी बीड़ और रामपाल निवासी बैजनाथ को निरुद्ध किया है। इसमें सुनील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। वहीं अश्वनी और रामपाल के खिलाफ तीन-तीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी क्षेत्र में आरोपी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों की संलिप्तता बार-बार सामने आने पर निरुद्ध करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय को मामला भेजा था।
सक्षम प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद आरोपियों को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत निरुद्ध करने के आदेश जारी हुए थे। इस पर बीड़ और बैजनाथ पुलिस थाना ने आरोपियों को हिरासत में लेकर तीन माह के लिए धर्मशाला जेल में निरुद्ध किया है। उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें