फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर में तीन दिवसीय छिंज मेले का आगाज

Mon, 30 Mar 2026 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर में छिंज मेले का शुभारंभ करते बलिदानी पवन कुमार के पिता गरजो राम। - स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर मैदान में रविवार को पारंपरिक तीन दिवसीय छिंज मेले का आगाज हुआ। मेले का शुभारंभ बलिदानी पवन कुमार के पिता गरजो राम ने बतौर मुख्यातिथि किया। गरजो राम के पहुंचते ही मेला मैदान ‘भारत माता की जय’ और ‘शहीद पवन अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। मेला कमेटी ने शहीद परिवार को विशेष रूप से सम्मानित कर समाज की ओर से वीरता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण 31 मार्च को होने वाला विशाल दंगल रहेगा। इस बार छिंज मेले के लिए 1.51 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है। दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक मैदान में दो दिवसीय दंगल के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर प्रशासन और मेला कमेटी ने बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले के पहले दिन ही स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें