फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिट्टा के साथ तीन गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 03 Sep 2025 09:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने पंजाब सीमा से सटे गांव तमौता में छापा मार कर एक युवती सहित तीन आरोपियों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने केवल आरोपियों के कब्जे से 21.7 ग्राम चिट्टा बरामद कर नकदी भी जब्त की। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तमौता गांव के कुछ लोग अपने घरों में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। इस पर एसएचओ इंदौरा आशीष पठानिया के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। टीम ने कंस राज निवासी तमौता डाकघर उलैहड़िया तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के कब्जे से 7.80 चिट्टा बरामद किया। इसी गांव से पल्लवी के घर में छापा मार कर मौके पर 6.3 ग्राम चिट्टा और जनक राज के घर से 7.6 ग्राम चिट्टा और 10,500 रुपये की नकदी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामले भी दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें