फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाबालिग से दुुष्कर्म, पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी

Wed, 03 Sep 2025 08:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। महिला पुलिस थाना धर्मशाला में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म करने का आरोप नाबालिग के ही रिश्तेदार पर लगा है। आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। नाबालिग ने दुष्कर्म के बारे में स्कूल में अपनी सहेलियों का बताया था। आरोपी यूपी के मेरठ निवासी है, जो कि धर्मशाला में रहता है। जानकारी के अनुसार नाबालिग के जन्म के समय मां की मौत हो गई थी और इसके बाद पिता भी उसे छोड़ कर चला गया था। वहीं, नाना-नानी उसका पालन पोषण कर रहे थे लेकिन नानी की मौत के बाद उसे रिश्ते में मौसा अपने पास लेकर आया था और उसका पालन-पोषण कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी पुलिस रिमांड पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें