फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो स्थानों पर चिट्टे के साथ तीन आरोपी पकड़े

Fri, 27 Nov 2026 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/परागपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपी तीन युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

पंचरुखी में सीआईए टीम ने दो आरोपियों से 5.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जबकि परागपुर में यातायात जांच के दौरान एक स्कूटी के ईंधन टैंक से 2.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंचरुखी के इंद्रा कॉलोनी, बटाहन में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने शुभम (21) निवासी सुचुई, बैजनाथ और कशिश डोगरा उर्फ अब्बू (25) निवासी बाल, जयसिंहपुर की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चिट्टा बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना पंचरुखी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



वहीं, एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस थाना मोईन के तहत 25 नवंबर को रेही स्थित अमृतसर सेवा समिति धर्मशाला के पास यातायात जांच के दौरान एक स्थानीय निवासी युवक की स्कूटी की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके ईंधन टैंक से 2.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।



पुलिस ने स्कूटी जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थाना टीम यह पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे और किसे इसकी आपूर्ति करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें