फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 1.340 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने कोपड़ा में नाकाबंदी के दौरान चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम सोमवार को डिफेंस रोड कोपड़ा के समीप नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो कार को निरीक्षण के लिए रोका और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.340 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने सैफ अली (30), अब्दुल्ला (33), फारुख (20), सभी निवासी तहसील चुराह जिला चंबा को गिरफ्तार किया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की और वाहनों को कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें