बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में सोमवार को संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पीएनबी पपरोला की मैनेजर यशमी चौधरी मुख्य अतिथि रहीं। स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य हंस कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब क्लस्टर एक-दो, जम्मू-कश्मीर क्लस्टर एक-दो और हिमाचल क्लस्टर के तकरीबन 60 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 13 मई तक चलेगी। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार और नेहा की देखरेख में कोच कर रहे हैं। संवाद