फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चौथे शनिवार को महाकाल में झुके हजारों शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
भाद्रपद माह के चौथे शनिवार को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। भाद्रपद माह के चौथे शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या महाकाल मंदिर में देखने को मिली। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर में लगना शुरू हो गया था। मंदिर पुजारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर दर्शन का प्रबंध किया गया था, जबकि सुरक्षा के चलते महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मंदिर परिसर पर पैनी नजर रखे हुए थे। मंदिर अधिकारी ने बताया कि चौथे शनिवार को मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष भाद्रपद माह में महाकाल मंदिर में प्रदेश के दूरदराज इलाकों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचते हैं। यहां शनि मंदिर, महाकाल और माता के मंदिर में शीश नवाते हैं। सामुदायिक भवन में महाकाल मंदिर समिति की ओर से सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। न्यास के ट्रस्टी ओम प्रकाश, विपिन राणा, रमेश चौधरी, विलायती राणा, नितिन कटोच, गायत्री देवी और मेहता मंदिर में प्रबंधों के लिए मौजूद रहे। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मंजीत राणा, वम धीर, कैप्टन सीता राम, तिलक राणा सहित अन्य वालंटियर ने प्रबंधों में अपना सहयोग किया। मंदिर पुजारी रामकुमार शर्मा ने बताया कि भादो माह में शनि शिला पर काले रंग की वस्तुएं अर्पित करने से नवग्रह की कुदृष्टि से बचा जा सकता है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि 14 सितंबर को अंतिम मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें